ऑनलाइन धोखाधड़ी का नया तरीका, पढ़ें दिल्ली का किस्सा और वॉइस क्लोनिंग से रहें अलर्ट

नई दिल्ली। ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली का है। यहां एक बुजुर्ग को वॉइस क्लोनिंग के जरिए शिकार बनाया गया और 50,000 रुपए ठग लिए। यहां पढ़िए पूरा किस्सा और रहिए अलर्ट

Voice Cloning से ऐसे हो रहे Online Fraud

पीड़ित का नाम लक्ष्मी चंद चावला है, जोयमुना विहार में रहते हैं। वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मी चंद चावला को बीती 24 अक्टूबर को व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आया।

सामने वाले ने दावा किया कि उनके चचेरे भाई के बेटे को किडनैप कर लिया गया है। विश्वास दिलाने के लिए अपराधियों ने बुजुर्ग से बच्चे की बात भी करवाई।

दरअसल, बच्चे की आवाज वौइस् क्लोनिंग के जरिए तैयार की गई थी। बच्चे की आवाज सुनकर लक्ष्मी चंद घबरा गए। उन्होंने आरोपी के कहे अनुसार 50,000 रुपए फोन पे से उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद में जब बच्चे के माता-पिता से बात की गई, तो सच्चाई का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि बुजुर्ग को वॉइस क्लोनिंग के जरिए धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया था।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपियों का पता नहीं चला है।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2022 में 685 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 345 और 2020 में 166 मामले दर्ज किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button