लॉगिन

कवर्धा जेल पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा : कैदियों से मिले जरूरी सामान बांटा, बोले- बिरनपुर और कवर्धा कांड करने वालों को शर्म आनी चाहिए

Chhattisgarh September 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
कवर्धा जेल पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा : कैदियों से मिले जरूरी सामान बांटा, बोले- बिरनपुर और कवर्धा कांड करने वालों को शर्म आनी चाहिए

कवर्धा जेल पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा : कैदियों से मिले जरूरी सामान बांटा, बोले- बिरनपुर और कवर्धा कांड करने वालों को शर्म आनी चाहिए

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा शनिवार को जिला जेल पहुंचे। जहां उन्होंने लोहारीडीह हत्याकांड मामले में जेल में बंद कैदियों से मुलाकात की। इस दौरान वे कैदियों के लिए खाने का सामान और कपड़े समेद दैनिक उपयोगी सामान लेकर पहुंचे। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने लोहारीडीह हत्याकांड के आरोप बंद 30 से अधिक ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। डिप्टी सीएम के साथ कलेक्टर गोपाल वर्मा, सीईओ संदीप अग्रवाल सहित कई अधिकारी कैदियों से मिलने पहुंचे।

कैदियों से मुलाकात करने के बाद बिरनपुर कांड, कवर्धा झंडा विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार में बिरनपुर कांड हुआ था। कवर्धा में झंडा विवाद में मोहम्मद अकबर ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, तब कोई मंत्री मिलने नहीं आया। तब कहां थे उस समय के मुख्यमंत्री और मंत्री, आज राजनीति करने आते हैं इन्हें शर्म आनी चाहिए।

जेल में बंद कैदी की हुई मौत 

उल्लेखनीय है कि, जेल में बंद लोहाराडीह हत्याकांड के एक आरोपी प्रशांत साहू की संदिग्ध परिस्तिथियों में जेल में मौत हो गई है। सोमवार को प्रशांत साहू को गिरफ्तार किया गया था। जहां इलाज के लिए कल उसे हॉस्पिटल लाया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद जेल में उसकी मौत जो गई। इस घटना के बाद 100 से ज्यादा कांग्रेसी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां गरमा गर्मी का माहौल बन गया है और कांग्रेसी मर्चुरी के सामने नारेबाजी कर रहे हैं।  लोहारीडीह हत्या के आरोप में 160 से ज्यादा लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें 33 महिला सहित 69 लोगो की गिरफ्तारी की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds