सीएम साय ने कहा “कांग्रेस ने 36 वाडे किये मगर एक भी पूरा नहीं किया, भाजपा ने 3 महीने में ही निभाया वादा”

बलरामपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने संसदीय क्षेत्र के वाड्रफनगर में सरगुजा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महराज के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, प्रत्याशी चिंतामणी महराज समेत स्थानीय नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेसियों को पांच साल राज करने का मौका मिला था। कांग्रेसियों ने विधानसभा चुनाव में 36 वादे किये थे लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया। मुख्यमंत्री ने महादेव एप का जिक्र करते हुए कहा कि, प्रदेश में कोयला घोटाला, शराब घोटाला और पीएससी घोटाला  किया।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के ईवीएम पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि,  कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार रही है और हार के लिए बहाने ढूंढ रही है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के कागजों में नक्सलियों के खात्मे वाले बयान पर कहा कि, कांग्रेसी नक्सलियों को शहीद बताते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button