लॉगिन

CG ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप : आन्या ने सिल्वर और लक्ष्मी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, दोनों टॉपगन शूटिंग एकेडमी में लेते हैं ट्रेनिंग

Chhattisgarh October 1, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप : आन्या ने सिल्वर और लक्ष्मी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, दोनों टॉपगन शूटिंग एकेडमी में लेते हैं ट्रेनिंग

CG ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप : आन्या ने सिल्वर और लक्ष्मी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, दोनों टॉपगन शूटिंग एकेडमी में लेते हैं ट्रेनिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर की आन्या गुप्ता ने 10 मीटर एयर राइफल में 2 सिल्वर मेडल और लक्ष्मी साहू ने मास्टर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 25 से 30 सितंबर तक ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा अयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में आन्या ने 4 गोल्ड मेडल,लक्ष्मी साहू, एक सिल्वर, एक गोल्ड जीता था।

जिसमें आन्या ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर और सीनियर कैटेगरी में 391/400 में लाकर 2 सिल्वर मेडल जीता है और लक्ष्मी साहू ने 10 मीटर एयर राइफल में मास्टर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन ने शूटिंग चैंपियनशिप अगस्त 2024 में अयोजित किया था। जिसमें आन्या गुप्ता ने 4 गोल्ड मेडल,लक्ष्मी साहू, एक सिल्वर और एक गोल्ड जीता था।

राज्य की पहली महिला पुलिस है लक्ष्मी 

लक्ष्मी साहू छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला पुलिस है, जिन्होंने राज्य बनने के बाद सन 2000 में प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। इसके अलावा लक्ष्मी नेशनल राइफल एसोसिएशन द्वारा अयोजित 20 नवंबर से ओपन नेशनल खेलेंगी। आन्या गुप्ता और लक्ष्मी साहू ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच गोपाल दुबे को दिया और उन्होंने माता- पिता को दिया है। आन्या और लक्ष्मी सुभाष स्टेडियम के टॉपगन शूटिंग एकेडमी में ट्रेनिंग लेते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds