लॉगिन

किसानों से मिले कृषि मंत्री शिवराज: खेती को लाभकारी बनाने और उर्वरा शक्ति बढ़ाने के सुझाए उपाय

Madhya Pradesh October 1, 2024 रिपोर्टर: shailesh
किसानों से मिले कृषि मंत्री शिवराज: खेती को लाभकारी बनाने और उर्वरा शक्ति बढ़ाने के सुझाए उपाय

किसानों से मिले कृषि मंत्री शिवराज: खेती को लाभकारी बनाने और उर्वरा शक्ति बढ़ाने के सुझाए उपाय

भोपाल : केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र संगठन) के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान खेती को लाभकारी बनाने, मिट्टी उर्वरता बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। किसान नेताओं ने भी अपने अपने सुझाव दिए।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाद के बाद मीडिया को बताया कि किसानों से कई अहम विषयों पर चर्चा हुई है। हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कृषि मंत्री ने किसानों को बताया कि कीटनाशकों के अधिक उपयोग से धरती का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इसलिए अच्छे बीज और कीटनाटशक का न्यूनतम उपयोग करें।

कृषि मंत्री ने किसान हित में चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया। बताया, कैसे इन योजनाओं की मदद से वह अपनी आय बढ़ा सकते हैं। साथ ही जरूरतमंद किसानों का लाभ दिलाने की अपील की।

इस दौरान फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड पर भी विस्तार से चर्चा हुई। किसानों ने इसकी लिमिट बढ़ाए जाने की मांग की है।

किसानों ने फैक्ट्री के दुषित पानी और खराब ट्रांसफार्मर से फसलें चौपट होने की जानकारी दी। जिस पर कृषि मंत्री ने संबंधित अफसरों व विभाग से चर्चा कर समाधान के लिए आश्वस्त किया।

20% तक बढ़ सकती है आमदनी 
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, किसानों की यह समस्याएं दिखने में छोटी लगती हैं, लेकिन उनका समाधान हो जाए तो 10 से 20 फीसदी तक उनकी आय बढ़ सकती है। किसानों ने कई व्यवहारिक समस्याएं भी बताई है। उनके सुझाव राज्य सरकारों को भेजेंगे। साथ ही समस्या समाधान की दिशा में काम करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds