विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 33 सामान्य सीटो पर 28 और भाजपा ने 31 ओबीसी को उतारा मैदान में

रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद कुल 90 सीटों में से 83 सीटें घोषित हो चुकी है। केवल सात सीटें शेष हैं। इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी ने पिछड़ा वर्ग पर ज्यादा दांव खेला है और जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा है। यही वजह है कि ,आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य सीटों में भी पिछड़े वर्ग के नेताओं को टिकट दे दी गई है। प्रदेश में सामान्य वर्ग की कुल 51 सीटें हैं। एससी के लिए 10 और एसटी के लिए 29 सीटें आरक्षित है। कांग्रेस ने दूसरी सूची में 33 सामान्य सीटों में 19 पिछड़े वर्ग के नेताओं को टिकट दी है। एक सामान्य सीट ‘कटघोरा में आदिवासी नेता को टिकट दे दी गई है। पहली सूची में ओबीसी वर्ग के 9 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए। हैं। इस तरह से अब तक कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग से 26 प्रत्याशियों को टिकट दिया है।

भाजपा ने 31 ओबीसी पर खेला है दांव

भाजपा ने अब तक 85 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें 31 प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग को मैदान में उतारा है। भाजपा ने 5 सीटों पर अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है लेकिन इसमें भी दो से तीन सीटों पर पिछड़ा वर्ग के नेताओं को मौका दे सकती है। इस तरह इस बार भाजपा भी प्रदेश की राजनीति में पिछड़ा वर्ग के सहारे ही चुनाव जीतना चाहती है।

भाजपा में कुल सीटों का 36.5% ओबीसी

भाजपा ने अब तक घोषित 85 सीटों में 36.5 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग नेताओं को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने अब तक 33.7 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी मैदान में उतारे है। जातिगत समीकरण के हिसाब से कांग्रेस की दूसरी सूची में 14 सामान्य वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है।

जानिए कितने पिछड़े वर्ग के हैं विधायक

छत्तीसगढ़ की मौजूदा कांग्रेस सरकार में 22 विधायक पिछड़ा वर्ग से हैं। 30 सीटों पर एससी वर्ग और10 सीटों पर एससी वर्ग के विधायक है। 14 महिला विधायक भी है।

दुर्ग संभाग की 15 सीटों में कांग्रेस ने 11, भाजपा ने 8 सीटों पर दिए ओबीसी को टिकट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दुर्ग संभाग की 20 सीटें हैं। इन 20 सीटों में 15 सीटें सामान्य हैं। सामान्य सीटों पर अभी तक कांग्रेस ने 11 सामान्य सीटों पर पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। वहीं भाजपा ने 8 सीटों पर पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी खड़े किए हैं। ‘एसटी अनुसूचित जाति वर्ग की 2 सीटें हैं और 3 सीटें एससी टेकट यानी अनुसूचित जनजाति के है। खास बात यह है कि कांग्रेस और भाजपा दोनो ने ही साहू समाज के तीन-तीन और कुर्मी समाज के दो-दो सीटों पर टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button