रायपुर। छत्तीसगढ़ मे दीपावली का त्योहार रोशनी मिठाइयों और खुशियों के बीच मनाया गया, वहीं शराब कारोबार में भी इस दौरान बड़ी बिक्री दर्ज की गई। आबकारी विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दीपावली के पांच दिनों में प्रदेशभर में कुल 278 करोड़ 82 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई। यानी त्योहार के दौरान शराब कारोबार का आंकड़ा 278 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
आबकारी विभाग के आंकड़े बताते है कि दीपावली के दौरान प्रदेश में शराब की खपत और बिक्री का कारोबार बड़े स्तर पर रहा। पांच दिनो में हुई इस बिक्री ने एक बार फिर त्योहारों के दौरान शराब बाजार में बढ़ने वाली मांग को सामने रखा है।
पांच दिनों में 278 करोड़ से अधिक का कारोबार
दीपावली के मौके पर प्रदेशभर की शराब दुकानों में हुई बिक्री से आबकारी विभाग को बड़ी राजस्व राशि प्राप्त हुई। पांच दिनों में 278.82 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया।
त्योहार के साथ शराब कारोबार भी चर्चा में
दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी मिठाइयों और अन्य वस्तुओं की बिक्री के साथ शराब कारोबार का यह आंकड़ा भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पांच दिनों में हुई बिक्री से प्रदेश में शराब की मांग और त्योहार के दौरान कारोबार के स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है।