लॉगिन

दो हत्याओ से दहली राजधानी : एक की धारदार हथियार से हत्या, दूसरे को मारकर गटर में फेंका

Chhattisgarh November 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दो हत्याओ से दहली राजधानी : एक की धारदार हथियार से हत्या, दूसरे को मारकर गटर में फेंका

दो हत्याओ से दहली राजधानी : एक की धारदार हथियार से हत्या, दूसरे को मारकर गटर में फेंका

रायपुर। राजधानी रायपुर में 24 घंटे के अंदर हत्या की दो घटनाओं से सनसनी फैल गई। एक ओर जहां पुरानी रंजिश में युवक को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, तो वहीं दूसरी ओर अपहरण के बाद युवक की हत्या कर उसके शव को गटर में डाल दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

आपसी विवाद में युवक की हत्या

पहला मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जहां 11 नवंबर की रात लाखेनगर चौक में शेख नाजिर (41 वर्ष), निवासी ईदगाह भाठा और मोहम्मद यूनुस (25 वर्ष), निवासी ईदगाह भाठा के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान शेख नाजिर ने मोहम्मद यूनुस के सीने पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल यूनुस को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर तत्काल उसकी पतासाजी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से संबंधित साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

युवक का अपहरण कर की हत्या

दूसरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। युवक का अपहरण कर कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए और उसके शव को गटर (मेनहोल) में डालकर ऊपर से ढक्कन लगा दिया। इसके बाद युवक की बाइक को शहर से दूर नदी में फेंक दिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक की बाइक को भी ठिकाने लगाने की कोशिश की। उसकी बाइक को मुजगहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नदी में फेंक दिया गया। इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए दो संदेहियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मेनहोल से युवक का शव बरामद किया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds