छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज : प्री-मानसून गतिविधियों ने पकड़ा जोर, प्रदेश के 21 जिलो में होगी झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम में परिवर्तन होने के चलते तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

मानसून की उत्तरी सीमा छत्तीसगढ़ के करीब पहुंच रही है। जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और मुंगेली सहित 21 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

कुछ दिनों से लगा था बारिश पर ब्रेक

वहीं बीते दिनों मई महीने में जमकर बादल बरसने के बाद बारिश पर ब्रेक लग गया था। प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक बारिश के आसार नहीं थे। छत्तीसगढ़ में मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ रहा था। वहीं बीते 5 दिन से मानसून नारायणपुर, कुंडागांव से आगे नहीं बढ़ा है। पूरे प्रदेश में औसत तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी।

थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी

बारिश पर ब्रेक लगने के बाद प्रदेश का औसत तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया था। वहीं गुरुवार को मौसम विभाग ने एक से दो स्थानों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। सूरजपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर समेत सिर्फ 6 इलाकों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यहां गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds