शिक्षा न्याय अभियान की शुरुआत : युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीईओ दफ्तर का करेगी घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने शिक्षा न्याय अभियान की शुरुआत की। युक्तियुक्तकरण के खिलाफ मोर्चा खोला। 9, 10, 11 जून को ब्लॉकों में बीईओ दफ्तर का घेराव करेगी। अगले चरण में यात्रा निकालकर डीईओ कार्यालय का भी घेराव करेंगे। घेराव कार्यक्रम में पीसीसी चीफ के साथ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

बीजेपी का प्रदेशव्यापी कार्यक्रम

वहीं रायपुर में सोमवार से बीजेपी प्रदेशव्यापी कार्यक्रम करेगी। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर यह आयोजन किया जाएगा। संकल्प से सिद्धि अभियान की शुरुआत की जाएगी। 9 से 21 जून तक इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।

शक्ति केंद्र में लगाए जाएंगे जन चौपाल

बतादें कि, 15 से 17 तक शक्ति केंद्र में जन चौपाल लगाए जाएंगे। अभियान से पहले बीजेपी ने सभी जिलों में कार्यशाला की शुरुआत की है। अभियान में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिका समझाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds