मोदी सरकार के 11 साल पुरे : संकल्प से सिद्धि अभियान की होगी शुरुआत, कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार से ढीजेपी प्रदेणव्यादी कार्यक्रम करेगी। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर यह आयोजन किया जाएगा। संकल्प से सिद्धि अभियान की शुरुआत की जाएगी। 9 से 21 जून तक इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। बतादें कि, 15 से 17 तक शक्ति केंद्र में जन चौपाल लगाए जाएंगे। अभियान से पहले बीजेपी ने सभी जिलों में कार्यशाला की शुरुआत की है। अभियान में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिका समझाई गई।

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

वहीं सोमवार से कांग्रेस भी शिक्षा न्याय अभियान के द्वितीय चरण की शुरूआत करेगी। युक्तियुक्तकरण के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। 9, 10,11 जून को ब्लॉकों में बीईओ दफ्तर का घेराव होगा। अगले चरण में यात्रा निकालकर डीईओ कार्यालय का भी घेराव करेंगे। घेराव कार्यक्रम में पीसीसी चीफ के साथ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds