VIDEO : घुटरापारा प्राथमिक शाला में नहीं है पीने का पानी व शौचालय की व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं दिलाने में शिक्षा विभाग फेल

सूरजपुर : जिला सूरजपुर प्रेमनगर ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तारकेश्वरपुर के घुटरापारा प्राथमिक शाला केंद्र में स्कूल के बच्चों को पीने की पानी और शौचालय की कोई उचित व्यवस्था नहीं। लगातार चार – पांच वर्षो से प्राथमिक शाला केंद्र के बच्चे पीने का पानी की मूलभूत सुविधाओं और अपने मौलिक अधिकारो से वंचित हैं लेकिन अब तक पीने की पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं।

ग्राम पंचायत तारकेश्वरपुर के घुटरापारा प्राथमिक शाला केंद्र के पास में ही आंगनवाड़ी केन्द्र और सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है, लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं, स्कूल के बच्चे अपने पीने का पानी बाटल में भरकर घर से लाते हैं।जिसकी जानकारी कई बार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी गई, लेकिन स्कूल के बच्चों को पीने की पानी की मूलभूत सुविधाएं दिलाने में शिक्षा विभाग हुआ फेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds