पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से धमकी: कहा-सलमान केस से दूर रहो, हो रही तुम्हारी रेकी, सांसद ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी कुख्यात लॉरेंस गैंग की ओर से दी गई है। फोन कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया कि वह लगातार पप्पू यादव के ठिकानों का रेकी कर रहा है और उन्हें जल्द ही मार डालेगा। इसके साथ ही, उन्हें सलमान खान के केस से भी दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पप्पू यादव ने तुरंत बिहार के डीजीपी को सूचना दी है। इसके साथ ही सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह को भी चिट्ठी लिखकर लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने की जानकारी दी है।

पप्पू यादव पर है लॉरेंस बिश्नोई की नजर
धमकी देने वाले व्यक्ति ने फोन पर दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में जैमर बंद कर पप्पू यादव से बात करने के लिए प्रति घंटे 1 लाख रुपए खर्च कर रहा है। इसके बावजूद, पप्पू यादव फोन नहीं उठा रहे हैं। लॉरेंस गैंग की इस धमकी ने बिहार के राजनीति में हलचल मचा दी है और पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds