धनतेरस से पहले सस्ते हुए सोना-चांदी, गोल्ड 80 हजार से नीचे आया

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन में बंपर मांग के चलते सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार (28 अक्टूबर) को गोल्ड 450 से 490 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 79,800 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,150 रु. है। गोल्ड रेट 27 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 80,290 रुपए पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी तीन दिन से 98 हजार पर स्थिर 

दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) सोमवार को 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहे। इससे पहले 25 अक्टूबर को चांदी एक ही दिन में 4000 रुपए तक गिर गई थी। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,07,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 0.50 डॉलर की तेजी के साथ 2755 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। जबकि 23 अक्टूबर को सोना 2772 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बढ़त देखी गई और यह 33.80 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 35.10 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds