लॉगिन

VIDEO भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

Chhattisgarh November 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

VIDEO भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से रायपुर जिले की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलारी रेस्ट हाउस के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमे दुर्घटना की भयावहता साफ नजर आ रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक बलौदाबाजार की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान पलारी रेस्ट हाउस के सामने संभवतः चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

भीषण टक्कर के बाद भी बाल-बाल बचे चालक और परिचाल

हादसे में पिकअप चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे है। भीषण टक्कर के बावजूद दोनो को खरोच तक नहीं आई। वाहन की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी। इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पलारी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds