शुक्र ने किया धनु राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की तकदीर मचाएगी धमाल

शुक्र ने 18 जनवरी 2024 को धनु राशि में गोचर किया। सुख-समद्धि के ग्रह ने रात 08.46 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश किया। शुक्र का अगला राशि परिवर्तन 12 फरवरी 2024 को होगा। इस दिन सुबह 04.41 मिनट पर मकर राशि में विराजमान होंगे।

धनु देवगुरु बृहस्पति द्वारा शासित राशि है। जो समझ और सौभाग्य का प्रतीक है। शुक्र प्रेम और धन का ग्रह है। ऐसे में गोचर से जातकों के प्रेम जीवन में रोमांच और प्यार में बढ़ोतरी होगी। साथ ही संचार की क्षमता में सुधार होगा। आइए जानते हैं शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशियों को भाग्य चमकाएगा।

मेष राशि

शुक्र गोचर के प्रभाव से काम में सफलता प्राप्त होगी। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताएंगे। पार्टनर को भावनात्मक रूप से समझ पाएंगे। सीखने की क्षमता में भी वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा के लिए गोचर फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना की जाएगी। संभावना है कि आपको प्रमोशन मिल जाए। आपके प्रेम और आर्थिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि

पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा। विदेशी सौदे से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप एक-दूसरे के अधिक नजदीक आएंगे। रिश्तों में उत्साह और आशावाद की भावना आ सकती है। अगर सिंगल है तो किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि

इस दौरान नई पहचान प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी पूरा साथ देंगे। आपकी दक्षता से पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त होगी। शुक्र का गोचर करियर में सकारात्मक परिणाम देगा। प्रेम जीवन के लिए अवधि अनुकूल रहेगी। रिश्ते पहले से अधिक रोमांटिक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button