कष्‍टों से मुक्ति के लिए आज ही करें चंद्रमा के 7 अचूक उपाय

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया। जिसके कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहता है, लेकिन कमजोर होने पर वह छोटी-छोटी बातों में परेशान होने लगता है। चंद्रमा रात का राजा है। कुंडली में मजबूत चंद्रमा व्यक्ति को सुख और समृद्धि देता है।

लव लाइफ को बेहतर रखता है, लेकिन यही चंद्रमा खराब होता है तो सबकुछ इससे उलट होता है। जीवन में कई तरह की समस्याएं देता है। आप ज्योतिष के कुछ उपायों को करके अपने चंद्रमा ग्रह को मजबूत कर सकते हैं और समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

आइए जानते हैं उन ज्योतिष उपायों के बारे में

1.सफल और लाभदायक व्यापार के लिए आपको सोमवार का व्रत रखना चाहिए। इस व्रत से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

2.सोमवार को ब्राह्मण व्यक्ति को दही, शंख, सफेद वस्त्र, मोती, चांदी या घी से भरा कलश दान करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है।

3.कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए आपको सफेद मोती धारण करना चाहिए। यदि आप मोती धारण नहीं करना चाहते हैं, तो मणि पहन सकते हैं।

4.यदि आप प्रतिदिन अपनी मां के चरण स्पर्श करें और उनका आशीर्वाद लें, तो भी कुंडली में आपके चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी।

5.यदि आप प्रतिदिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं, तो भी चंद्रमा मजबूत होगा क्योंकि भगवान शिव तो स्वयं चंद्रशेखर हैं। उन्होंने चंद्रमा को धारण किया है।

6.चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार को सफेद कपड़े पहनें और स्नान के बाद ओम श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्राय नम: मंत्र का 3, 5 या 11 माला जाप करें।

7.कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए 10 सोमवार तक व्रत रखना चाहिए। चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होगा और मानसिक शांति भी मिलेगी। आप 54 सोमवार का व्रत भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button