बुध का मीन राशि में उदय खोलेगा इन राशियों का भाग्य का पिटारा, शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 मार्च को बुध ग्रह मीन राशि में उदित होंगे। बुध 8 फरवरी से अस्त अवस्था में थे। अब उदय अवस्था में आ जाएंगे। बुध ग्रह जब अस्त होते हैं तो अपने प्रभाव को कम कर देते हैं। जब कुछ विशेष स्थितियों में जब उदित होते हैं तो सभी फलों को प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं बुध का मीन राशि में उदय किन राशियों को शुभ फल प्रदान करेगा।

वृषभ राशि

बुध का मीन राशि में उदय वृषभ राशि की आमदनी में वृद्धि का संकेत लेकर आ रहा है। नया व्यापार शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं। धन कमाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रियतम के साथ घूमने जा सकते हैं। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

करियर में अच्छे परिणाम मिलना शुरू हो जाएंगे। परिवार का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। परिवार वाले आपको कुछ कार्य सौंप सकते हैं। जिन्हें पूरा करके आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। धन की बचत करने में सफलता मिल सकती है। नौकरी प्राप्ति होने के योग हैं। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क राशि

बुध का मीन राशि में उदय होने से अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। धार्मिक स्थलों की सैर पर जाने का मौका मिलेगा। सामाजिक प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। आपकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपको अपनों से प्यार मिलेगा। अकूत धन की प्राप्ति हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button