CG : लाखों रुपये का जर्दायुक्त गुटखा और मशीन को किया जब्त, 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

दुर्ग : पुरानी भिलाई थाना पुलिस में जर्दायुक्त गुटखा बनाने वाले फैक्टरी का भंडाभोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों रुपये का जर्दायुक्त गुटखा और गुटखा बनाने की मशीन को जब्त किया है। फैक्टरी गुटखा किंग साजिद खान के द्वारा संचालित किया जा रही थी। कार्रवाई के बाद से साजिद खान फरार बताया जा रहा है। वहीं, फैक्टरी में काम करने वाले कुल 11 लोगों को  हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुरानी भिलाई थाना के उमदा रोड में संचालित प्रतिबंधित गुटखा फैक्टरी में लंबे समय से गुटखा बनाने का काम किया करते थे। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल को मुखबिर से सूचना मिलते ही अपनी टीम बनाकर अवैध गुटखा फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक मकान पर अवैध गुटखा फैक्टरी का संचालन की जा रही थी। इस मकान से पुलिस को बड़ी मात्रा में गुटखा पाउच, सुपारी, कच्चा मटेरियल और पैक किए हुए गुटखे बरामद किए जा सके हैं।

इनकी कीमत लाखो रुपयों आंकी गई है। साथ ही दो मालवाहक में प्रतिबंध गुटखे से भरे 90 बोरों को ऊपर से मुर्रे के बोरों से कवर किया गया था, ताकि परिवहन करते समय किसी को भी मालूम नहीं हो कि नीचे प्रतिबंधित गुटखा रखा गया है। गुटखा किंग साजिद के खिलाफ इससे पहले भी कई दफा करवाई की जा चुकी है। लेकिन पानराज कंपनी का गुटखा बनाने वाले यह अवैध कारोबारी पुलिस की रेड से पहले ही बचकर निकल जाता है।

मुख्य आरोपी अवैध गुटखा बनाने का फैक्टरी साजिद खान है जो जर्दायुक्त गुटखा बनाकर आसपास के जिले में सप्लाई करता था। साजिद खान का एक साथी पंडा है, जो ओडिसा का रहने वाला है। वह गुटखा की डिलीवरी लेने का काम करता था। पुलिस साजिद और पंडा की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds