Purnima Daan: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए राशि अनुसार करें दान

सनातन धर्म में हर महीने पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। वहीं हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए कार्यों का असर आपके आर्थिक स्थिति पर पड़ता है क्योंकि इस दिन किए गए उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

बता दें कि इस बार माघ माह की पूर्णिमा तिथि 5 फरवरी 2023, रविवार के दिन पड़ रही है और इस दिन रवि पुष्य योग भी है। पूर्णिमा का दिन माघ महीने का अंतिम दिन होगा। माघी पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इसलिए इस दिन अपनी राशि अनुसार दान करना आपके लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है।

कौन सी राशि वालों को क्या करना चाहिए दान

मेष राशि : इस राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन लाल वस्त्र, लाल चंदन, लाल मसूर, का दान करना शुभ फलदायी साबित होगा।

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों को माघी पूर्णिमा के दिन खीर का दान करना अच्छा साबित होगा। इससे आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे।

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन हरे मूंग और हरे वस्त्र का दान करना उत्तम साबित होगा। इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि : माघी पूर्णिमा के दिन कर्क राशि वाले जातक आटा और गुड़ का दान करें, इससे आपको करियर में तरक्की व कारोबार में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन केसर युक्त पदार्थ जैसे केसर भात या किसी मिठाई का दान लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि : माघ पूर्णिमा के कर्क राशि वाले किसी ब्राह्मण को नारियल दान करें, इससे व्यक्ति की कर्ज से संबंधित समस्याएं दूर होगी।

अपनी राशि अनुसार दान करना

तुला राशि : माघ पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोगों को इस दिन सफेद-काले वस्त्र, घी या तेल का दान करना चाहिए। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे।

वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों को माघी पूर्णिमा के दिन मूंग, लाल कपड़ा, लाल वस्त्र, दही या फिर तिल का दान करना बहुत लाभ प्रदान करेगा। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

धनु राशि :धनु राशि के जातक माघी पूर्णिमा के दिन सवा किलो चने की दाल और 7 पीले फूलों का दान करें, आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलेगी व मनचाही इच्छा पूरी होने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।

मकर राशि : मकर राशि वाले जातक इस दिन नदी में स्नान करने के बाद किसी भूखे व्यक्ति को तेल में सिकी हुईं पूड़िया बांटें। इस दान से आपको इससे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि : माघ पूर्णिमा पर कुंभ राशि के लोगों को काले कपड़ें में काला बांधकर दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शत्रुओं से निजात मिलेगा व आपको अनावश्यक हो रहे तनाव से भी छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि : माघ पूर्णिमा पर मीन राशि वाले लोग पीली चीज,पुस्तक,शहद, या फिर लाल वस्त्र का दान करें, इससे अपार धन-दौलत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button