लॉगिन

CG : चाक़ू की नोक पर छात्रा का अपहरण करने की कोशिश, सनकी आशिक को पुलिस ने दबोचा

Chhattisgarh September 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : चाक़ू की नोक पर छात्रा का अपहरण करने की कोशिश, सनकी आशिक को पुलिस ने दबोचा

CG : चाक़ू की नोक पर छात्रा का अपहरण करने की कोशिश, सनकी आशिक को पुलिस ने दबोचा

रायपुर : होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में एक प्रेमी ने चाकू की नोक पर युवती के कथित रूप से अपहरण करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. पूरे मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची मानो हड़कंप मच गया, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है|

जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित बेलीलान इंटरनेशनल होटल में शुक्रवार को दिशा कालेज के स्टूडेंटों की फ्रेशर पार्टी थी. प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते एक युवक जिसका नाम विराज शुक्ला बताया जा रहा है इसने एक छात्रा को चाकू दिखाकर मारपीट की और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की. इस दौरान कालेज के अन्य छात्रों ने उसे रोक लिया. इसके बाद दोस्तों ने पुलिस कंट्रोल रूम में पूरे मामले की सूचना दी|

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवक विराज शुक्ला पीड़ित छात्रा का पूर्व परिचित था. वह दोनों एक ही कालोनी में रहते हैं. पार्टी खत्म होने के बाद विराज कार में अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बेलीलान होटल के बाहर पहुंचा. जैसे ही छात्रा अन्य स्टूडेंट के साथ बाहर निकली. इस दौरान गेट के पास विराज उससे बहस करने लगा. इसके बाद अपने पास रखे चाकू और राड को निकालकर धमकाने लगा. जबरन कार में बैठाकने की कोशिश की. पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि उक्त आरोपी युवक, छात्रा से एक तरफा प्यार करता था. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds