Magh Purnima : माघ पूर्णिमा पर आज रहेगा रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थसिद्धि का योग

माघ पूर्णिमा पर रविवार को खरीदारी के लिए उत्तम माने जाने वाला रवि पुष्य का संयोग बनेगा। इस अवसर पर सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा। इस मौके पर विभिन्न कालोनियों में होली का डांडा को स्थापित कर पूजन किया जाएगा। ज्योतिर्विद कान्हा जोशी ने बताया कि पूर्णिमा पर दोपहर 12.13 बजे तक रवि-पुष्य का संयोग रहेगा। इसमें सोना-चांदी के साथ चल-अचल संपत्ति की खरीदारी मंगलकारी मानी गई है।

सार्वजनिक प्राचीन पंचदेव मंदिर एमआइजी कालोनी पर होली का पवित्र डांडा की स्थापना सुबह 10.30 बजे होगी। मुख्य पुजारी पं. रमा दीदी ने बताया कि इस मौके पर होलिका दहन पर पर्यावरण रक्षा का संकल्फ भी लिया जाएगा। होली पर होलिका दहन 6 मार्च को गोबर के कंडों से किया जाएगा। 7 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की रहेगी कृपा

माघ पूर्णिमा भगवान विष्णु को अतिप्रिय बताई गई है। इस दिन स्नान और दान के वक्त “ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का मानसिक जाप करते रहना चाहिए। यदि आप गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर पुण्य लाभ ले सकते हैं। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पितरों का तर्पण करें

माघ पूर्णिमा पर पितरों का तर्पण करना पुण्यदायी माना गया है। इस दिन गाय को गुड़ खिलाने से आर्थिक लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। सर्वार्थसिद्धि योग में कोई भी नया कार्य शुरू किया जाता है तो वह सफलतापूर्वक संपन्न होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds