लॉगिन

छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी ने किया शानदार प्रदर्शन, 57 किलो ग्राम पावर लिफ्टिंग में हासिल किया स्वर्ण पदक

Chhattisgarh September 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी ने किया शानदार प्रदर्शन, 57 किलो ग्राम पावर लिफ्टिंग में हासिल किया स्वर्ण पदक

छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी ने किया शानदार प्रदर्शन, 57 किलो ग्राम पावर लिफ्टिंग में हासिल किया स्वर्ण पदक

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस की एक और उपलब्धि देशभर में छाई। हाल ही में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 में छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह चैंपियनशिप केंद्रीय एवम राज्यो के विभिन्न पुलिस बलों के बीच खेली जाती है, जिसमें वेटलिफ्टिंग, योग और पावरलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल हैं। कविता ठाकुर ने 57 किलो ग्राम पावर लिफ्टिंग में 327 प्वाइंट अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया , रजत पदक उत्तरप्रदेश पुलिस की संगीता के द्वारा 325 प्वाइंट प्राप्त किया तथा 305 प्वाइंट पर तमिलनाडु की एन. पूमागल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

पावरलिफ्टिंग के 47 kg महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र पुलिस से संगीता स्वर्ण पदक अपने नाम किया, रजत पदक उत्तरप्रदेश पुलिस की रजनी तथा कांस्य पदक छत्तीसगढ पुलिस में जीआरपी में में पदस्थ महिला आरक्षक रामावती ने प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला वर्ग के अधिकारी ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल राज्य का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं। यह जीत न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह साबित करती है कि छत्तीसगढ़ पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है, बल्कि खेल जगत में भी उत्कृष्टता हासिल कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds