लॉगिन

एनएसयुआई नेता ने युवक को कमरे में कैद कर की मारपीट, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Chhattisgarh July 1, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एनएसयुआई नेता ने युवक को कमरे में कैद कर की मारपीट, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एनएसयुआई नेता ने युवक को कमरे में कैद कर की मारपीट, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सरगुजा :  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एनएसयुआई नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। पैसों के लेन-देन को लेकर एनएसयुआई नेता ने एक युवक को कमरे में बंद कर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। यहां एनएसयूआई नेता अनिकेत सोनी ने पैसों के लेन-देन को लेकर मलगवा निवासी कलवंत मरावी की पाइप से बेरहमी से पिटाई की। वायरल वीडियो में कलवंत मरावी माफी मांगते और रहम की गुहार लगाते नजर आ रहा है।

इस घटना के बाद भी अब तक कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है। न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही आरोपी नेता के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाया गया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान या गिरफ्तारी नहीं की गई है।वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds