लॉगिन

रोज की किच-किच से था परेशान पति ने पत्नी को नदी में धकेला, डूबकर हो गई मौत, पति गिरफ्तार

Chhattisgarh October 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रोज की किच-किच से था परेशान पति ने पत्नी को नदी में धकेला, डूबकर हो गई मौत, पति गिरफ्तार

रोज की किच-किच से था परेशान पति ने पत्नी को नदी में धकेला, डूबकर हो गई मौत, पति गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मयूर मेश्राम उर्फ रिंकु अपनी पत्नी नीलम के साथ छोटी- बड़ी बातों को लेकर होने वाले विवाद से परेशान था। आरोप है कि इसी के चलते उसने पत्नी को मोहारा नदी में ले जाकर पानी में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल वारंट मिलने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कर दिया गया है।

घूमने के बहाने नदी किनारे ले गया था

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साले को बताया कि उसकी पत्नी अक्सर छोटी-छोटी बातो को लेकर विवाद करती थी और वह इससे परेशान था। आरोप है कि 21 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे वह पत्नी नीलम को मोहारा नदी घूमने जाने की बात कहकर छोटा पुलिया के पास ले गया। पुलिस के मुताबिक, नदी के पास दोनों के बीच बातचीत के दौरान फिर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी को नदी में धक्का दे दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पता था कि नीलम को तैरना नहीं आता, इसके बावजूद उसने उसे पानी में धकेला ।

साले को बताई घटना, दर्ज हुआ हत्या का मामला

घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपने साले को पूरी बात बताई। शिकायत मिलने पर बसंतपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 501/2026 दर्ज किया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत जांच शुरू की। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एसपी तिवारी के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू की गई। देसी उत्पाद खोजे

घेराबंदी कर पकड़ा, पूछताछ में अपराध स्वीकारने का दावा

पुलिस के मुताबिक 22 अक्टूबर को घेराबंदी कर मयूर मेश्राम उर्फ रिंकु को पकड़ा गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर उसे जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds