बलौदा बाजार : बलौदा बाजार शहर में लाखो रुपये एवं जेवरात की चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनपुरी स्थित शिव रेसिडेंसी में रहने वाले शिक्षक तुलसी चरण जायसवाल के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे है। मामले में एक महिला और एक कारोबारी की भूमिका भी सामने आने की बात कही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 17 और 18 तारीख की दरमियानी रात शिक्षक तुलसी चरण जायसवाल के सूने मकान को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि शिक्षक घर में ताला लगाकर पारिवारिक काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दिए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, चोरी की पूरी संपत्ति और उसकी वर्तमान कीमत का आधिकारिक विवरण सामने आना बाकी है।
महिला और कारोबारी की भूमिका से मामले ने पकड़ा तूल
इस चोरी के मामले में एक महिला और एक कारोबारी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। इनके साथ चार नाबालिगो सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों की भूमिका, चोरी की योजना और वारदात में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर विस्तृत जानकारी पुलिस के आधिकारिक खुलासे के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस की कार्रवाई के बाद आधिकारिक खुलासे का इंतजार
मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने की जानकारी मिली है। अब पुलिस की जांच मे चोरी की पूरी साजिश, जेवरो की बरामदगी और प्रत्येक आरोपी की भूमिका से जुड़े तथ्य सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल, इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस के आधिकारिक बयान और विस्तृत खुलासे का इंतजार है।