विधायक भुनेश्वर बघेल ने नवीन धान उपार्जन केंद्र कौहाकुडा का किया शुभारंभ

राजनांदगांव। ब्लॉक के कौहाकुडा में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ विधायक भुनेश्वर बघेल के मुख्य अतिथि में किया गया। नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने से आसपास की 7 ग्राम के हजारों किसानों को फायदा होगा। धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर किसानों-ग्रामीणों में काफी हर्ष है, किसानों ने इसके लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विधायक बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली यह सरकार किसानों की सरकार है, 2018 में जबसे हमारी सरकार आप लोगों के आशीर्वाद से बनी है। 24 घंटे किसानों के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने 2500 का वादा किया, उन्हें पूरा किये इस साल 2040-2060 में किसानों का धान खरीद रहे है। आने वाले साल में 2800 तक धान कि खरीदी होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब धान बेचने लंबी दूरी तय नही करना पड़ेगा व ही धान बेचने में कोई परेशानी होगी। सरकार ने अब टोकन तुंहर द्वार के माध्यम से भी टोकन की सुविधा प्रदान कर दी है। राज्य सरकार किसानों हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण लगभग 10 हजार करोड रूपए का कर्ज माफ किया, आने वाले समय मे किसानों के हित में और भी योजनाएं लागू किये जायेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ट नेता कमलेश्वर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, कीर्तन नगपुरे, जनपद सदस्य दामिनी वर्मा, गीतालाल वर्मा, सरपंच टूमन वर्मा ने संबोधित किये। किसान हित में योजनाओं की जानकारी किये। कार्यक्रम के दौरान कमलेश्वर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, दयाराम पाल, चंद्रेश वर्मा, आशीष वर्मा, लेखराम नगपुरे, कुहक वर्मा, प्रदीप वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button