लॉगिन

Bigg Boss OTT 3: ‘आज काम होता तो…’ इंडस्ट्री में काम न मिलने पर छलका Ranvir Shorey का दर्द, फैंस हुए दुखी

BOLLYWOOD June 22, 2024 रिपोर्टर: shailesh
Bigg Boss OTT 3: ‘आज काम होता तो…’ इंडस्ट्री में काम न मिलने पर छलका Ranvir Shorey का दर्द, फैंस हुए दुखी

Bigg Boss OTT 3: ‘आज काम होता तो…’ इंडस्ट्री में काम न मिलने पर छलका Ranvir Shorey का दर्द, फैंस हुए दुखी

मुंबई : पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का आगाज हो गया है। टीवी, बॉलीवुड, यूट्यूब, सोशल मीडिया और म्यूजिक इंडस्ट्री से आये 16 कंटेस्टेंट्स अनिल कपूर के शो में कैद हुए। इस शो में आते ही सभी खिलाड़ियों ने अपनी जिंदगी के पर्दे खोलने शुरू कर दिये हैं।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के घर में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर शौरी ने भी एंट्री मारी है। 25 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे रणवीर ने आते ही अपने करियर को लेकर दर्द बयां किया है। एक कंटेस्टेंट ने जब उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया तो उन्होंने अपने डूबते करियर को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे फैंस का दिल भी पसीज गया।

रणवीर शौरी को नहीं पहचान पाई ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस ओटीटी 3 के लाइव फीड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी ने रणवीर शौरी से बात करने की कोशिश की। यूपी की इन्फ्लुएंसर, रणवीर को पहचान नहीं पाईं। उन्होंने एक्टर से पूछा कि वह कौन हैं और क्या करते हैं। ये सुनकर उन्होंने बड़ी शालीनता से शिवानी को जवाब दिया और बताया कि वह फिल्मों में एक्टिंग करते हैं।

डूबते करियर पर बोले रणवीर

इसके बाद रणवीर शौरी  ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे कई सितारे गुजरते हैं। रणवीर ने बताया कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। अगर ऐसा होता तो शायद वह बिग बॉस के घर में न आते। अभिनेता ने कहा, “मैं एक्टर हूं और मैंने साल 1999 में पहली फिल्म की थी।” जब शिवानी ने उनसे पूछा कि अभी उनका काम कैसा चल रहा है? तो अभिनेता ने कहा-

आज काम होता तो यहां क्यों होता। आपका तो अच्छा है। खुद ही सब बनाओ, खुद ही कमाओ। आजकल ये थोड़ी नई टेक्नोलॉजी आ गई है। हम थोड़े पुराने जमाने के हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर उदासी दिखी। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए दुखी हैं और उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds