लॉगिन

क्लास छोड़ रील बनाने में व्यस्त मैडम : हाथ में पेन लेकर फिल्मी गानों पर शिक्षिका ने बनाया वीडियो

Chhattisgarh September 9, 2026 रिपोर्टर: shailesh
क्लास छोड़ रील बनाने में व्यस्त मैडम : हाथ में पेन लेकर फिल्मी गानों पर शिक्षिका ने बनाया वीडियो

क्लास छोड़ रील बनाने में व्यस्त मैडम : हाथ में पेन लेकर फिल्मी गानों पर शिक्षिका ने बनाया वीडियो

सारंगढ़। शिक्षकों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने और शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की होती है, लेकिन सारंगढ़ में सामने आए एक वायरल वीडियो ने इसी जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कुटेला मे पदस्थ शिक्षिका स्कूल परिसर में हाथ में पेन लेकर छत्तीसगढ़ी गानों पर रील बनाती नजर आ रही हैं।

स्कूल परिसर में फिल्मी गानों पर रील वायरल

वीडियो सामने आने के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि, आखिर यह वीडियो स्कूल समय में बनाया गया था या नहीं और यदि ऐसा हुआ, तो उस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई किस तरह प्रभावित हुई? बताया जा रहा है कि, वायरल वीडियो सारंगढ़ क्षेत्र के एक स्कूल परिसर का है। वीडियो में शिक्षिका हाथ में पेन लेकर फिल्मी गानों पर वीडियो बनाती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। वायरल वीडियो

स्कूल टाइम में रील बनाने का दावा

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, इसे स्कूल समय के दौरान बनाया गया। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि वीडियो वास्तव में शिक्षण कार्य के निर्धारित समय में बनाया गया है, तो यह गंभीर विषय हो सकता है। स्कूल में शिक्षक की प्राथमिक जिम्मेदारी विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति होती है। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि वीडियो बनाए जाने के दौरान कक्षा में शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ था या नहीं।

अब जांच और विभागीय कार्रवाई का इंतजार

मामले में अब तक स्कूल प्रबंधन या शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या संबंधित शिक्षा अधिकारी इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराते हैं? यदि जांच में स्कूल समय में शिक्षिका द्वारा गैर-शैक्षणिक गतिविधि किए जाने की पुष्टि होती है, तो क्या विभाग की ओर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा या कोई कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds