लॉगिन

बार नवापारा वनांचल में भालू का आतंक : सुबह पांच बजे दो ग्रामीण पर हमला कर लहूलुहान किया, हालत गंभीर

Chhattisgarh September 9, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बार नवापारा वनांचल में भालू का आतंक : सुबह पांच बजे दो ग्रामीण पर हमला कर लहूलुहान किया, हालत गंभीर

बार नवापारा वनांचल में भालू का आतंक : सुबह पांच बजे दो ग्रामीण पर हमला कर लहूलुहान किया, हालत गंभीर

बलौदाबाजार : बार नवापारा वनांचल क्षेत्र में इन दिनों जंगली भालुओं की दहशत बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह जंगल की ओर गए दो ग्रामीणों पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले मे दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणो में वन क्षेत्र की ओर जाने को लेकर भय बना हुआ है।

सुबह 5 बजे जंगल में भालू से हुआ सामना

मिली जानकारी के मुताबिक, वन परिक्षेत्र देवपुर के बीट क्रमांक 298 में सुबह करीब 5 बजे ग्रामीण जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक सामने आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में डमरू लाल यादव निवासी कोसमसरा, बाया और कमलेश बरिहा निवासी कोसमसरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पिथौरा रेफर किया गया। फिलहाल पिथौरा अस्पताल में दोनों ग्रामीणों का उपचार जारी है।

भालू की दहशत के बीच वन विभाग अलर्ट

घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर सुबह के समय जंगल की ओर अकेले नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी कर रही है, ताकि भालू की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके। भालू के लगातार हमले से ग्रामीणों में डर का माहौल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds