मंत्री भगत बोले “कांग्रेस के ऊपर है राम की कृपा” बृजमोहन ने पलटवार कर कहा “अन्याय-अत्याचार का नाश करने वाले प्रभु राम….ईडी की कार्यवाही इसी का नतीजा”

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राम के नाम पर सियासत तेज हो गई है। मंत्री अमरजीत भगत ने आज कहा कि, छत्तीसगढ़ में राम की कृपा कांग्रेस के ऊपर है। अब इस पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रभु राम मर्यादा के साथ काम करने वाले लोगों के हैं। रामनवमी के दिन देवी से शक्ति प्राप्त कर, अन्याय अत्याचार करने वालों का नाश प्रभु राम करते हैं। छत्तीसगढ़ में  ईडी  की कार्यवाही इसी का परिणाम है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का काम धर्म के आधार पर लोगों को बांटना है। प्रभु राम पूरे विश्व के हैं। पूरे देश के हैं। भगवान राम को बांटना देश को बाटने जैसा है। कांशी विश्वनाथ का धाम, महाकालेश्वर उज्जैन जीर्णोद्धार का काम भगवान राम ने किसको दिया ये पूरी दुनिया देख रही है।

भाजपा लोगों को परेशान करती है

मंत्री अमरजीत भगत ने आज एक बयान में कहा था कि छत्तीसगढ़ में राम की कृपा कांग्रेस के ऊपर है। भूपेश बघेल सरकार के ऊपर है। प्रदेश में काम बढ़िया चल रहा है। छत्तीसगढ़ में हर वर्ग सरकार के काम-काज से संतुष्ट है। भाजपाइयों के मुंह में राम, बगल में छुरी है। नाम राम का लेंगे लेकिन काम कंसाई वाला है। गैर कांग्रेसी जितने राज्य हैं, सबके यहां जांच और छापे। भाजपा का काम लोगों को परेशान करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds