पर्दे पर भगवान राम बनकर छाए ये अभिनेता, इनके तो आज भी सरेआम लोग छूते हैं पैर

मुंबई :  देशभर में आज यानी 30 मार्च को राम नवमी (Ram Navmi) का त्योहार मनाया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन ही भगवान राम का जन्म हुआ था, इसलिए इसे रामनवमी के नाम से जाना जाता है। रामभक्त देशभर में इस त्योहार को पूरे श्रद्धा भाव से मना रहे हैं। जय श्रीराम के जयकारों से लेकर साधु-संतों की कथाएं हो रही हैं।

सिनेमा में भी भगवान राम की कहानी पर आधारित फिल्में और धारावाहिक आते रहे हैं। इनमें लेटेस्ट है प्रभास की फिल्म आदिपुरुष, जो इसी साल 16 जून को रिलीज हो रही है। रामनवमी के मौके पर ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस नए पोस्टर में प्रभास भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जो पर्दे भगवान राम के किरदार में छाए।

प्रभास

प्रभास भगवान राम के रूप में बेहद मनमोहक लग रहे हैं। एक तरफ माता सीता का किरदार निभा रहीं कृति सेनन खड़ीं हुई हैं, जो सिम्पल साड़ी और शॉल ओढ़े नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ धनुष-बाण लिए लक्ष्मण का किरदार निभा रहे सनी सिंह भी इस लुक में जम रहे हैं। इस पोस्टर पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के क्लासिक पोस्टर को री-क्रिएट किया गया है। भगवान राम, सीता लक्ष्मण खड़े हैं और हनुमान उनके चरणों में बैठे हुए हैं।

एनटी रामाराव

50 के दशक में साउथ के मशहूर अभिनेता एनटी रामाराव ने कई बार पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाया। उन्हें इस किरदार में खूब पसंद किया गया।

अरुण गोविल

पर्दे पर जब-जब राम के किरदार की चर्चा होती है जो सबसे पहले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) का चेहरा सामने आता है। सन 1987 में उन्होंने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाया था और घर-घर मशहूर हुए थे। उन्हें आज भी राम के किरदार से ही जाना जाता है। आलम यह था कि लोग उन्हें सच का भगवान समझने लगे थे। सालों बाद आज भी अरुण गोविल को सामने देख लोग उनके पैर छूते हैं।

जितेन्द्र

बॉलीवुड अभिनेता  जितेन्द्र भी राम का किरदार निभा चुके हैं। साल 1997 में आई फिल्म लव कुश में जितेंद्र राम बने थे। वी मधुसूदन राव ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। अरुण गोविल ने इस फिल्म में लक्ष्मण का रोल निभाया था।

गुरमीत चौधरी

एक रामायण 2008 में भी आई थी, जिसे रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने बनाया था। इस रामायण में टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने राम का रोल निभाया था। रामायण गुरमीत के करियर का सबसे बड़ा सीरियल रहा है।

आशीष शर्मा

सीरियल सिया के राम में एक्टर आशीष शर्मा ने राम का किरदार निभाया था और सीता का रोल मदिराक्षी मुंडले ने प्ले किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds