28 दिसंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे बुध देव, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ

बुध देव वाणी और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। कुंडली में बुध ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति बुद्धिमान और मृदुभाषी होता है। वहीं, बुध के कमजोर होने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सफलता मिलने में भी कई बाधाएं आती हैं। बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर उनके भाव के आधार पर पड़ता है। इस समय बुध, धनु राशि में विराजमान हैं और जल्द ही वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के गोचर से 3 राशियों के जातक को जमकर लाभ मिलने वाला है। आइए, जानें वे राशियां कौन-सी हैं।

बुध ग्रह गोचर

बुध 28 दिसंबर को सुबह 10:55 बजे धनु राशि से वक्री अवस्था में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध इस राशि में कुल 10 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद वे वृश्चिक राशि को छोड़कर, धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले 2 जनवरी 2024 को बुध मार्गी हो जाएंगे।

मकर राशि

इस समय मकर राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। मकर राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा बन रही है। बुध के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को जमकर लाभ होने वाला है। व्यापारियों को काफी मुनाफा होने वाला है। इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर काफी सराहना मिलेगी।। आर्थिक लाभ की भी संभावना है।

कुंभ राशि

बुध के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों को भी काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों को करियर और बिजनेस में दोगुना लाभ होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अवधि लाभकारी है। साथ ही व्यापार में भी वृद्धि होगी। आपको करियर में कुछ अच्छे ऑफर मिलेंगे। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि

बुध राशि परिवर्तन के दौरान मीन राशि के जातकों को खूब धन लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों की बचत और निवेश दोनों कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। निजी जीवन सुखद बना रहेगा। अटका हुआ पैसा मिलेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button