लॉस एंजेलिस गोलीबारी में गई 10 लोगों की जान, हमलावर की भी मौत

लॉस एंजेलिस| अमेरिका के लॉस एंजेलिस में गोलीबारी करने वाले शख्स ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की मौत हो चुकी है। इससे पहले स्थानीय समयानुसार रात दस बजे हुई गोलीबारी में 10 लोगों के मारे गए।

16 लोग घायल हुए हैं। हमलावर की पहचान की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोग चायनीज न्यू ईयर का जश्न मनाने जुटे थे। घायलों में कई की हालत खराब है।

पुलिस ने की मृतक की पहचान

लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने मृत व्यक्ति की पहचान 72 वर्षीय हू कैन ट्रान के रूप में की और कहा कि कोई अन्य संदिग्ध फरार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमले का मकसद स्पष्ट नहीं है, जिसमें 10 लोग मारे गए और कई घायल हुए।

पुलिस को वैन से एक असॉल्ट पिस्टल भी मिली

पुलिस को एक मैगजीन से भरी सेमी-ऑटोमैटिक असॉल्ट पिस्टल भी वैन में मिली है, पुलिस को संदेह है कि इसी से ही लॉस एंजेलिस में घटना को अंजाम दिया गया था। हालांकि, पुलिस की ओर से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

राष्ट्रपति ने भी जताया दुख

वहीं, राष्ट्रपति बाइडन ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह और प्रथम महिला जिल बाइडन उन लोगों के बारे में सोच रहे हैं, जो गोलीबारी में मारे गए और घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ने संघीय अधिकारियों को जांच का समर्थन करने का निर्देश दिया है।

घटना पर उठाए सवाल

वहीं, लॉस एंजेलिस घटना पर कांग्रेस महिला जूडी चू ने कहा मेरे मन में अभी भी कई सवाल हैं, इस शूटर का मकसद क्या था? क्या उसे कोई मानसिक बीमारी थी? क्या वह एक घरेलू हिंसा दुर्व्यवहार करने वाला था? उसे ये बंदूकें कैसे मिलीं और क्या यह कानूनी माध्यम से थी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button