खरमास 2023: एक महीने में इन पांच कामों को करने से दूर हो जाएंगे ग्रह दोष, मिलेगी भगवत कृ पा

सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास 15 मार्च से प्रारंभ हो चुका है। सूर्य आज सुबह 06:47 बजे मीन राशि में गोचर हुए हैं। यह 14 अप्रैल को समाप्त होगा। खरमास के समय में सूर्य देव और बृहस्पति का प्रभाव कम हो जाता है। खरमास में शादी, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है। इस समय में कोई भी नया काम नहीं कर सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार खरमास में मांगलिक कार्य बंद रहते हैं, वहीं पूजा पाठ, व्रत पर रोक नहीं रहती है। खरमास के समय में कुछ ऐसे कार्य हैं, जिनको करने से ग्रह दोष दूर होगा, सूर्य और बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइये जानते हैं खरमास में किए जाने वाले ये 5 काम।
खरमास में करने वाले 5 काम
- खरमास भगवान श्री राम, देवी दुर्गा और हनुमान जी महाराज की पूजा करने कुंडली में मौजूद ग्रह दोष असरकारक नहीं होते हैं। ऐसे में आप खरमास के समय में इन सभी देवी और देवताओं की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
- खरमास में प्रतिदिन स्नान करने के बाद सूर्य आराधना करना चाहिए। सूर्य मंत्र के जाप के साथ सूर्य देव को जल, लाल चंदन और गुड़ से अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से सूर्य के दोष दूर होंगे और उसका सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा।
3.सूर्य देव के मीन राशि में होने से खरमास लगा है। मीन के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं। इस मास में आपको बृहस्पति चालीसा का पाठ करना चाहिए। बृहस्पति मंत्र का जाप करने के अलावा हल्दी, पीले वस्त्र, चने की दाल आदि का दान करना भी लाभदायक रहेगा।
- खरमास में हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके सभी संकट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आपको प्रतिदिन ओम हुं हनुमते नम: मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा।
- खरमास में तुलसी की पूजा करना और दीपक प्रज्वलित करना अच्छा माना जाता है। यह उपाय आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आता है।