लॉगिन

छत्तीसगढ़ के स्टार धावक अनिमेष ने रचा इतिहास, 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य पदक, अपने नाम किया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Chhattisgarh June 1, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ के स्टार धावक अनिमेष ने रचा इतिहास, 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य पदक, अपने नाम किया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के स्टार धावक अनिमेष ने रचा इतिहास, 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य पदक, अपने नाम किया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

जशपुर जिले के एक छोटे से गांव घुईटांगर के रहने वाले 21 वर्षीय अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश का नाम भी रौशन किया है।

कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20.32 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए कांस्य पदक जीता। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 20.40 सेकंड का अपना पिछला रिकॉर्ड बेहतर किया, जो उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक, जबकि सऊदी अरब के अब्दुलअजीज अताफी (20.31 सेकंड) ने रजत पदक जीता।

पिता डीएसपी और मां इंस्पेक्टर

बता दें कि अनिमेष कुजूर के पिता अमृत कुजूर वर्तमान में बलौदा बाजार जिले में ट्रैफिक डीएसपी है और उनकी मां भी एसपी ऑफिस में इंस्पेक्टर है। अनिमेष ने अपनी पढ़ाई अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में रहकर की है। उनका एक छोटा भाई अनिकेत कुजूर है जो रायपुर में रहकर कम्प्यूटर साइंस सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है।

रायपुर में करते थे प्रैक्टिस

अनिमेष के शुरुआती कोच दिनेश टांडी हैं, जो रायपुर में रविशंकर यूनिवर्सिटी में उन्हें प्रैक्टिस कराते थे। अनिमेष रायपुर में अपने मौसा समीर कुजूर और मौसी अनिमा एस कुजूर के घर रहकर दौड़ की तैयारियां कर रहे थे।

कोच मार्टिन ओबियंस ने प्रतिभा को पहचाना

साल 2023 में रिलायंस के कोच मार्टिन ओबियंस ने अनिमेष की प्रतिभा पहचानी और उन्हें लेकर ओडिशा चले गए, जहां अनिमेष को खुद पर और अच्छी तरह से काम करने का मौका मिला और उन्होंने मार्टिन की निगरानी में जीतोड़ मेहनत करना शुरू कर दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds