लॉगिन

जीआरपी के एएसआई को फर्जी एडिशनल एसपी ने धमकाया, 35 हजार की ठगी

Chhattisgarh July 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जीआरपी के एएसआई को फर्जी एडिशनल एसपी ने धमकाया, 35 हजार की ठगी

जीआरपी के एएसआई को फर्जी एडिशनल एसपी ने धमकाया, 35 हजार की ठगी

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में ठग ने पुलिस अफसर को निशाना बनाया है. आरोपी ने खुद को एडिशनल एसपी बताकर जीआरपी में पदस्थ एएसआई से 35 हजार रुपए ठग लिए. चोरी का खरीदने के लिए नाटक करने की बात कही और फिर क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर कराया. मामले में तोरवा थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, जीआरपी में पदस्थ विश्वनाथ चक्रवर्ती पर अनजान नंबर से कॉल आया. आरोपी ने खुद को कॉल पर रायपुर का एडिशनल एसपी बताया. उसने बताया कि रायपुर में चोरी मामले में आरोपी पकड़ा गया है. वहीं उसका साथ तेन से बिलासपुर आकर चोरी का सोना बेचने की फिराक में है. इसलिए सोना खरीदने का नाटक करें और रंगे हाथ पकड़ने में मदद करें.

आरोपी ने एएसआई विश्वनाथ को दूसरे नंबर से एक लिंक और क्यूआर कोड भेज दिया. जिसमें एएसआई ने 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए. लेकिन कुछ देर बाद जब दोबारा उन नंबरों पर एएसआई ने कॉल किया तो वह बंद मिले. तब जाकर ठगी का एहसास हुआ. एसीआई ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी केस में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds