लॉगिन

अमरजीत भगत ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बताया आंबेडकर का दूसरा ‘अवतार’, भाजपा पर साधा निशाना

Chhattisgarh July 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अमरजीत भगत ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बताया आंबेडकर का दूसरा ‘अवतार’, भाजपा पर साधा निशाना

अमरजीत भगत ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बताया आंबेडकर का दूसरा ‘अवतार’, भाजपा पर साधा निशाना

रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. वह सोमवार को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में ‘किसान जवान संविधान जनसभा’ को संबोधित करेंगे. इसे लेकर प्रदेश में जमकर सियासत भी हुई. वहीं अब पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने आंबेडकर का दूसरा ‘अवतार’ बताया है.

मल्लिकार्जुन खड़गे आंबेडकर के दूसरे ‘अवतार’ – अमरजीत भगत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं. वहीं उनके दौरे को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को भीमराव आंबेडकर का दूसरा अवतार बता दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गहरी निंद्रा में सो रही है. सरकार स्कूल बंद करने और शराब दुकान खोलने वाले के रूप में जानी जा रही है.

खड़गे का आना प्रदेश के लिए संजीवनी

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ पूरी तरह से डूब गया है. ऐसे समय में मल्लिकार्जुन खड़गे का आना संजीवनी है. उनके आने से छत्तीसगढ़ का भला होगा. उनके आने से आविवेकपूर्ण सरकार जो चल रही है. उसको रास्ता मिलेगा.

वहीं बारिश के बीच रायपुर में होने वाली सभा को लेकर कहा कि लोग आएंगे, जितना उम्मीद किए थे भले उससे थोड़े बहुत कम होंगे. लेकिन लोगों के अंदर जज्बा और उत्साह है. कार्यक्रम सफल होगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds