लॉगिन

आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को केंद्र सरकार ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, एनएसजी में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्ति

Chhattisgarh December 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को केंद्र सरकार ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, एनएसजी में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्ति

आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को केंद्र सरकार ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, एनएसजी में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्ति

रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि जितेंद्र शुक्ला को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त किया गया है.

एनएसजी में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्ति

यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत की गई है और उन्हें एसपी स्तर का पद दिया गया है. गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करे, ताकि वे जल्द से जल्द एनएसजी में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें. एनएसजी देश की एक विशेष और अहम सुरक्षा एजेंसी है, जो आतंकवाद और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने का काम करती है. ऐसे में किसी राज्य कैडर के अधिकारी का यहां चयन होना सम्मान की बात मानी जाती है.

कौन हैं आईपीएस जितेंद्र शुक्‍ला?

आईपीएस जितेंद्र शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं. उनका जन्म 22 सितंबर 1983 को हुआ था. उन्होंने इलाहाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज से एजुकेशन पूरी की. इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और जियोग्राफी में एमए की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और 2013 में आईपीएस सेवा ज्वाइन की. उन्होंने 2 सितंबर 2013 को आईपीएस के रूप में कार्यभार संभाला.

इतना ही नहीं, प्रशिक्षण के दौरान वे बिलासपुर में रहे और कोटा थाना प्रभारी के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने अंबिकापुर में सीएसपी और सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं. वे सुकमा, महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds