लॉगिन

चक्रवात अकवान का असर : छत्तीसगढ़ में बारिश से बढ़ी ठंड, किसानों की धान कटाई पर फिर संकट

Chhattisgarh November 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
चक्रवात अकवान का असर : छत्तीसगढ़ में बारिश से बढ़ी ठंड, किसानों की धान कटाई पर फिर संकट

चक्रवात अकवान का असर : छत्तीसगढ़ में बारिश से बढ़ी ठंड, किसानों की धान कटाई पर फिर संकट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब दिखाई देने लगा है। देर रात प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलो में बारिश और तेज हवाओ की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

रातभर बारिश, कई जिलों में अलर्ट

मौसम में आए बदलाव के चलते रायपुर संभाग सहित प्रदेश के कई हिस्सो में रात से रुक-रुककर बारिश रही है। बलरामपुर, जशपुर सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और धमतरी जिलो के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बलौदाबाजार में बारिश से किसानों की बढ़ी चिता

चक्रवात का असर बलौदाबाजार जिले में भी देखने को मिल रहा है, जहां रात से कई इलाकों में रुक- रुककर बारिश हो रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतो में धान पककर तैयार है, लेकिन बारिश के कारण कटाई प्रभावित होने और फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

पिछली बारिश के बाद खेतो मे नमी अधिक होने से किसान कटाई नहीं कर पा रहे थे। बीते कुछ दिनों की धूप से खेत सूखने लगे थे और किसानों को फसल जल्द समेटने की उम्मीद थी लेकिन फिर बारिश शुरू होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश होने पर धान भीगने खेतो में गिरने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा है।

मध्यप्रदेश में भी दिखेगा असर

वहीं, मध्यप्रदेश में भी आज से अकवान तूफान का असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. शहडोल-डिंडोरी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जहां 4 इंच तक बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds