लॉगिन

प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा को मारा चाकू : गंभीर हालत मे जीजा अस्पताल मे भर्ती, आरोपी साला गिरफ्तार

Chhattisgarh November 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा को मारा चाकू : गंभीर हालत मे जीजा अस्पताल मे भर्ती, आरोपी साला गिरफ्तार

प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा को मारा चाकू : गंभीर हालत मे जीजा अस्पताल मे भर्ती, आरोपी साला गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना हुई। मंगला क्षेत्र के धूरीपारा में रहने वाले समीर खान पर उसकी पत्नी के भाई ओमप्रकाश कश्यप ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, समीर खान अमूल दूध की गाड़ी चलाने का काम करता है। करीब डेढ़ साल पहले वह मोहल्ले में रहने वाली कमलेश्वरी कश्यप उर्फ सनाया को भगाकर ले गया था और उससे शादी कर ली थी। उस समय युवती नाबालिग थी, जिसके चलते समीर को जेल भी जाना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात समीर अपनी पत्नी के साथ मजार से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात पत्नी के भाई ओमप्रकाश कश्यप से हो गई। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ओमप्रकाश ने समीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं आरोपी के परिजनों का आरोप है कि चाकू मारने से पहले समीर के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद ओमप्रकाश ने उस पर चाकू से हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल समीर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आपसी विवाद की स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds