लॉगिन

उधारी के पैसों को लेकर खूनी खेल : युवक का पत्थर से कुचला सिर, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Chhattisgarh November 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
उधारी के पैसों को लेकर खूनी खेल : युवक का पत्थर से कुचला सिर, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

उधारी के पैसों को लेकर खूनी खेल : युवक का पत्थर से कुचला सिर, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 17 नवंबर की रात मृतक देवनारायण सूर्यवंशी अपने परिचितों के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

इसी दौरान उधारी के पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds