जीएसटी रिफॉर्म से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब छत्तीसगढ़ में प्रति यूनिट इतनी सस्ती होगी बिजली

रायपुर :छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. कोयले पर लगने वाला कंपनसेशन सेस खत्म होने से छत्तीसगढ़ में बिजली की दरें घट जाएंगी. जिससे अब बिजली सस्ती हो जाएगी.
अब छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी बिजली
छत्तीसगढ़ में कोयले पर लगने वाला कंपनसेशन सेस खत्म होने से छत्तीसगढ़ में बिजली की दरें घट जाएंगी. बिजली उत्पादन लागत घटने के कारण उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 11 पैसे तक राहत मिलेगी राज्य के करीब 65 लाख बिजली उपभोक्ता इस फैसले से लाभान्वित होंगे. दरों में यह कमी सभी वर्गों पर लागू होगी.
जीएसटी रिफॉर्म से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्पादन लागत कम होने से लंबे समय तक बिजली दरों को स्थिर रखने में भी मदद मिलेगी. केंद्र सरकार ने 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू कर दी हैं. इसके तहत कोयले पर लगने वाला 400 रुपए प्रति टन का कंपनसेशन सेस खत्म कर दिया गया है. थर्मल पावर प्लांट में बिजली बनाने के लिए कोयला मुख्य ईंधन है. सेस खत्म होने से बिजली उत्पादन सस्ता पड़ेगा. हालांकि, केंद्र ने कोयले पर जीएसटी दर 5% से बढ़ाकर 18% कर दी है. इसके बावजूद, कुल मिलाकर बिजली कंपनियों की लागत में राहत ही मिली है.