लॉगिन

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

Chhattisgarh September 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

बिलासपुर : जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटकू अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, चोरभट्ठी खुर्द का रहने वाला 25 वर्षीय ओम प्रकाश केंवट, जो नंद कुमार केंवट का बेटा था, सुबह करीब 6:30 बजे अपनी स्पेलेण्डर बाइक  (क्रमांक CG10BT0644) से ट्रैक्टर चलाने के लिए नौरोती कापा जा रहा था। तभी लगभग 6:45 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने लापरवाहीपूर्वक सामने से उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओम प्रकाश को सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतक के ट्रैक्टर मालिक शिव कुमार यादव ने उसके परिवार को दी, जिसके बाद पिता नंद कुमार मौके पर पहुंचे और बेटे को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी।कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds