लॉगिन

कवर्धा में महाअष्टमी की अनूठी परंपरा तीन मंदिरों से निकली खप्पर यात्रा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए दर्शन

Chhattisgarh October 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
कवर्धा में महाअष्टमी की अनूठी परंपरा तीन मंदिरों से निकली खप्पर यात्रा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए दर्शन

कवर्धा में महाअष्टमी की अनूठी परंपरा तीन मंदिरों से निकली खप्पर यात्रा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए दर्शन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में महा अष्टमी की मध्यरात्रि आस्था और परंपरा का अदभुत संगम देखने को मिला। नगर के तीन प्रमुख देवी मंदिरों से वर्षों पुरानी परंपरा के तहत खप्पर यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक यात्रा मे हजारो श्रद्धालु शामिल हुए और देवी स्वरूप खप्पर के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी यात्रा के दौरान खप्पर के दर्शन कर पूजा- अर्चना की और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

तीन देवी मंदिरों से निकली खप्पर यात्रा

महाअष्टमी की रात करीब 12:30 बजे चंडी मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर और परमेश्वरी मंदिर से खप्पर यात्रा का शुभारंभ हुआ। तीनों मंदिरों से लगभग 15-15 मिनट के अंतराल पर यात्रा निकाली गई। खप्पर यात्रा देवांगनपारा, ठाकुरपारा, एकता चौक, सिग्नल चौक और राजमहल चौक समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगो ने देवी स्वरूप खप्पर के दर्शन किए और परिवार की खुशहाली, सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए दर्शन

खप्पर यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे। उन्होने खप्पर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही यात्रा में शामिल होने दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं से मुलाकात भी की। महाअष्टमी के अवसर पर कवर्धा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds