feng shui : सुख-समृद्धि के लिए घर में लाएं चीनी के सिक्के, कभी नहीं होगी धन की कमी

यदि आप घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं, तो आपके लिए फेंगशुई उपाय करना मददगार साबित होगा। आज हम आपको चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे जो आपके जीवन की आर्थिक समस्या दूर करेंगे। यह उपाय चीनी सिक्कों का है। फेंगुशई के इन सिक्कों को धन का प्रतीक माना जाता है। चलिए जानते हैं कि इन सिक्कों को घर में रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

फेंगशुई के सिक्के रखने के फायदे

1.फेंगशुई के अनुसार घर में तीन चीनी सिक्के रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

  1. यदि आप चीनी सिक्कों को घर के मुख्य द्वार पर लटकाटे हैं, तो ये बेहद ही शुभ फल देता है। इससे घर में बुरी शक्तियों के प्रवेश को रोका जा सकता है।
  2. यदि लाख कोशिश करने के बाद भी आप कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं, तो नए साल पर लाल धागे में ये तीन सिक्के बांधकर घर में लटका दें। इससे कर्ज से जल्द ही राहत मिलेगी।

4.यदि आपके बनते-बनते काम अचानक बिगड़ जाते हैं, तो पर्स में फेंगशुई के छोटे सिक्के रख लें।

5.यदि आपकी जेब में पैसा नहीं रहता है, तो आपको पर्स में तीन चीनी सिक्के रखना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी। आपको कभी भी दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

6.घर की तिजोरी में चीनी सिक्के रखने से पैसों की बचत होती है।

सिक्के रखने के नियम

फेंगशुई के मुताबिक चीनी सिक्के रखने के लिए घर का प्रवेश द्वार सबसे सही स्थान माना गया है। फेंगशुई के सिक्के को रखते समय इस बात का ध्यान दिया जाना चाहिए कि सिक्के के जिस भाग में चार लिपी की तस्वीर बनी हो उसे ऊपर की तरफ रखें। इसे सकारात्मक ऊर्जा वाला भाग कहा जाता है। वहीं, इसके दूसरे भाग में दो लिपी की तस्वीर बनी रहती है। इसे नीचे की तरफ रखा जाता है। इसे नकारात्मक ऊर्जा वाला भाग कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button