लॉगिन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Chhattisgarh February 10, 2023 रिपोर्टर: shailesh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 फरवरी को सरगुजा जिला सहित राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 10 फरवरी को पूर्वान्ह 11.25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.35 बजे सरगुजा जिले के मैनपाट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री मैनपाट से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे। वे अपरान्ह 3.20 बजे राजधानी रायपुर के शासकीय हाई स्कूल डूण्डा में छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 7 बजे राजधानी के जेल रोड स्थित होटल बेबीलॉन इन में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds