लॉगिन

CG भीषण हादसा : आपस में टकराए 3 मोटरसाइकिल, 3 की मौत 2 महिलाएं गंभीर

Chhattisgarh March 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG भीषण हादसा : आपस में टकराए 3 मोटरसाइकिल, 3 की मौत 2 महिलाएं गंभीर

CG भीषण हादसा : आपस में टकराए 3 मोटरसाइकिल, 3 की मौत 2 महिलाएं गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। तीन मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए भिजवाया गया है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे 930 पर ग्राम जमरूवा के पास यह हादसा हुआ। तीन बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में दो बाइक सवार और 1 बच्चे की मौत हो गई। वहीं 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजावाया और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क पर टहल रहे लोगों को रौंदा 

वहीं चार दिन पहले 17 मार्च, सोमवार को धमतरी जिले में एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे टहल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। स्कॉर्पियो की स्पीड अधिक होने के कारण वह लोगों को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना एनएच 30 पर दरबा गांव की है। वहीं यह पूरा मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र का है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds