लॉगिन

आदर्श मतदान केंद्रों को मतदाताओं ने सराहा, खुशी-खुशी किया मतदान

Chhattisgarh November 17, 2023 रिपोर्टर: shailesh
आदर्श मतदान केंद्रों को मतदाताओं ने सराहा, खुशी-खुशी किया मतदान

आदर्श मतदान केंद्रों को मतदाताओं ने सराहा, खुशी-खुशी किया मतदान

रायपुर :  जिले के सभी विधानसभाओं में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसे आकर्षक बनाया गया था और अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया कराई गई थी। आज इन केंद्रों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में आकर मताधिकार का उपयोग किया और सुविधाओं का लाभ उठाया। वहां बने किड्स जोन में महिला मतदाताओं के साथ आए बच्चों ने खेल सामग्री का आनंद लिया जिससे उनकी माताएं निश्चिंत होकर मतदान कर सकी ।

सेल्फी जोन में युवाओं ने सेल्फी ली। बुजुर्गाें ने मतदान करने के दौरान थकान लगने पर लगाई गई कुर्सियां पर बैठ कर आराम किया। साथ ही जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। बूथ में आए मतदाताओं ने कहा कि मतदान केंद्रों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली है, हमे ऐसा महसूस हो रहा है  कि हम वोट करने नहीं उत्सव के आयोजन में आए है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds