लॉगिन

एकादशी पर दिल दहला देने वाली घटना, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में पसरा मातम

Chhattisgarh November 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
एकादशी पर दिल दहला देने वाली घटना, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में पसरा मातम

एकादशी पर दिल दहला देने वाली घटना, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में पसरा मातम

बलौदाबाजार : आज एक तरफ जहां देशभर में देवउठनी एकादशी का त्योहार मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक परिवार के लिए एकादशी के पावन पर्व पर खुशियां मातम में बदल गइ. बलौदाबाजार जिले में आज एकादशी के मौके पर एक ही परिवार की मां और दो छोटे मासूम बच्चों की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है. इस घटना से घर और गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है. जैसे ही स्थानीय पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला, वह तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

जहर खाने से मां और दो बच्चों की मौत की आशंका

गांव में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मां और दो बच्चों की मौत की खबर मिलने से जिले भर में शोक की लहर है. खबरों के अनुसार, मृतक महिला और उसके दो बच्चे गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली के रहने वाले हैं. शुरुआती जांच में मां और दनों बच्चों के जहर खाने की आशंका जताई जा रही है. खबरों के अनुसार, पहले मां ने अपने दोनों बच्चों को जहर पिलाया, फिर इसके बाद खुद पीकर अपनी जान दे दी. महिला के आत्महत्या करने के पीछे की वजह भी सामने आई है.

खबरों के अनुसार, मृतक महिला के पति की दूसरी शादी की चर्चा हो रही थी और परिवार में विवाद का माहौल था, जिस वजह से महिला ने अपने मासूम बच्चों की साथ आत्महत्या कर ली. बता दें, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने इसी विवाद के चलते आत्महत्या की है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

तीन-तीन मौतों ने एक ही घर को उजाड़ दिया है. इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार के लोग टूट गए हैं और गांव के लोग भी गम में डूबे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मां और दोनों बच्चों के शवों को जांच के लिए कसडोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी. पुलिस अभी हर दिशा से इस घटना की तह तक जाने में लगी हुई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds